उदयपुर शहर में प्री-मानसून का असर : रात भर बारिश से नाले उफने, निचले इलाकों में भरा पानी
डीएस 7 न्यूज उदयपुर शहर में प्री-मानसून ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। मंगलवार रात तेज बारिश ने सेवाश्रम से लेकर डोरेनगर तक के इलाकों में लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। रात करीब 8 बजे शुरू हुई मध्यम बारिश 11:30 बजे तक तेज बनी रही, जिससे ओवरब्रिज और पुलियाओं पर पानी भर गया। सेवाश्रम पर डोरेनगर के पास पुलिया उफान पर आ गई, वहीं दूधतलाई के स्वागत द्वार की मेहराब का हिस्सा टूट गया।
कई इलाकों में बिजली गुल हो गई जो आधी रात तक बहाल नहीं हो पाई। बारिश रात 11:30 बजे थमी, लेकिन फिर 2 बजे से बूंदाबांदी का दौर शुरू होकर सुबह तक चलता रहा। मंगलवार को दिनभर फतहपुरा, सुखाड़िया सर्किल, हिरणमगरी और उदियापोल क्षेत्र में भी रुक-रुक कर फुहारें पड़ती रहीं।
DS7NEWS NETWORK
आपकी खबर, आपकी आवाज़!
Tags
Breaking News