लव, धोखा और मर्डर: इंदौर के बाद अब राजस्थान के खेड़ली में भी लिव-इन पार्टनर की हत्या से सनसनी
DS7NEWS NETWORK | खेड़ली (अलवर)
डीएस 7 न्यूज इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की गूंज अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि राजस्थान के अलवर जिले के खेड़ली कस्बे से वैसी ही एक और दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां अनिता राज नाम की महिला ने अपने लिव-इन पार्टनर मानसिंह उर्फ वीरू जाटव की गला घोंटकर हत्या करवाई।
कैसे रची गई खौफनाक साजिश?
अनिता ने पहले अपने पति को छोड़ा और वीरू के साथ लिव-इन में रहने लगी। कुछ साल बाद अनिता के संबंध काशी नामक युवक से बन गए। वीरू को यह रिश्ता नागवार गुजरा और इसी रंजिश में अनिता ने काशी के साथ मिलकर वीरू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
2 लाख की सुपारी और शराब पार्टी में मौत
काशी ने 2 लाख रुपये की सुपारी में 4 हत्यारों को बुलाया। 7 जून की रात वीरू को शराब पार्टी के बहाने घर बुलाया गया और अनिता की मौजूदगी में गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
हत्या के बाद मासूमियत की एक्टिंग
वारदात के बाद अनिता ने वीरू की पहली पत्नी के बेटे को फोन कर बताया कि तुम्हारे पिता की तबीयत खराब है। अस्पताल ले जाकर मौत को बीमारी बताने की कोशिश की गई, लेकिन मृतक के भाई को शक हुआ और पुलिस को सूचना दी गई।
सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स ने खोला राज
खेड़ली थाना अधिकारी धीरेंद्र गुर्जर के मुताबिक पुलिस ने 150 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगाले। कॉल डिटेल्स से अनिता और काशी का कनेक्शन मिला। पूछताछ में काशी ने जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने अनिता, काशी और उनके साथी बृजेश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन आरोपी अभी फरार हैं।
फिर वही कहानी: प्यार में अंधी महिला ने खेला खून का खेल
यह मामला इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड जैसा ही है। फर्क इतना कि सोनम ने पति को मारा, अनिता ने प्रेमी के लिए लिव-इन पार्टनर को मरवा दिया।
फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और इस सनसनीखेज हत्याकांड की हर परत को खंगाला जा रहा है।
📢 DS7NEWS NETWORK
👉 हम आपके लिए लाते हैं हर बड़ी खबर सबसे पहले।
Tags
Breaking New