चित्तौड़गढ़ सभी ब्लॉकों के कन्या महाविद्यालयों में खुलेंगे रानी लक्ष्मीबाई केंद्र, छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा

छात्राओं की आत्मरक्षा को बढ़ावा: चित्तौड़गढ़ के हर ब्लॉक में खुलेंगे रानी लक्ष्मीबाई केंद्र

DS7NEWS NETWORK | चित्तौड़गढ़
डीएस 7 न्यूज राज्य सरकार ने छात्राओं को आत्मरक्षा में निपुण और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। बजट 2025-26 की घोषणा बिंदु संख्या 75 (III) के तहत चित्तौड़गढ़ जिले के सभी ब्लॉकों के कन्या महाविद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

राजकीय कन्या महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ के प्राचार्य डॉ. गौतम कुमार कूकड़ा ने बताया कि यह केंद्र डूंगला, राशमी, निंबाहेड़ा, कपासन, बेगूं, गंगरार, भदेसर, बड़ी सादड़ी और चित्तौड़गढ़ के कन्या महाविद्यालयों में खोले जाएंगे। संचालन की जिम्मेदारी संबंधित नोडल राजकीय महाविद्यालयों को दी जाएगी।

विशेष बात यह है कि पहले से ही चित्तौड़गढ़ कन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के अंतर्गत संचालित रानी लक्ष्मीबाई केंद्र को भी इस योजना में शामिल किया गया है। यह केंद्र जुलाई के पहले सप्ताह से पुनः सक्रिय होगा।

महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. अंजू चौहान ने बताया कि चार सप्ताह तक चलने वाले इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्राओं को आत्मरक्षा की तकनीक के साथ-साथ मानसिक सशक्तिकरण, कानूनी ज्ञान और स्वास्थ्य जागरूकता भी दी जाएगी।

प्रशिक्षण में सप्ताहवार आत्मरक्षा के गुर, प्रेरणादायक महिला व्यक्तित्वों की जानकारी, सामूहिक चर्चा, कानूनी सलाह और स्वास्थ्य विषयक गतिविधियां कराई जाएंगी। प्रतिभागी छात्राओं के लिए प्रतिदिन अल्पाहार की सुविधा और 40 मेटिंग की व्यवस्था भी की गई है।


👉 DS7NEWS NETWORK | चित्तौड़गढ़

Post a Comment

Previous Post Next Post