मानसून ने दी दस्तक, राजस्थान बॉर्डर तक पहुंचा इसी सप्ताह होगी एंट्री!

मानसून ने दी दस्तक, राजस्थान बॉर्डर तक पहुंचा — इसी सप्ताह होगी एंट्री! 
📍 DS7NEWS NETWORK विशेष रिपोर्ट
डीएस 7 न्यूज राजस्थान में मानसून के आगमन का इंतजार अब लगभग खत्म होने को है। मौसम विभाग के अनुसार मानसून इस समय राजस्थान की सीमाओं तक पहुंच चुका है और उदयपुर-कोटा संभाग के जिलों से राज्य में प्रवेश करने की प्रबल संभावना है।

विशेषज्ञों के मुताबिक 20 जून तक प्री-मानसून गतिविधियां जारी रहेंगी, जिससे प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। किसानों और आमजन के लिए यह खबर राहत भरी मानी जा रही है, क्योंकि कई जगहों पर भीषण गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है।

 इधर मानसून ने लगभग पूरा गुजरात और आधा मध्य प्रदेश कवर कर लिया है। इसके साथ ही दक्षिणी राजस्थान के इलाकों में अगले कुछ दिनों में अच्छी बारिश के आसार हैं।


 DS7NEWS NETWORK आपके लिए लाया है मौसम से जुड़ी हर अपडेट सबसे पहले। बने रहिए हमारे साथ!


Post a Comment

Previous Post Next Post