चित्तौड़गढ़ डेयरी ने बढ़ाई दूध की दरें

चित्तौड़गढ़ - किसानों को राहत : दूध की खरीद दरों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी
DS7NEWS NETWORK
डीएस सेवन चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ प्रतापगढ़ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड ने किसानों को बड़ी राहत दी है। संघ के प्रबंध संचालक प्रमोद चारण ने आदेश जारी कर 21 जून से दूध की खरीद दरों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। अब दूध की दरें ₹800 प्रति किलो फैट से बढ़ाकर ₹820 प्रति किलो फैट कर दी गई हैं। इस फैसले से क्षेत्र के हजारों दुग्ध उत्पादक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।

वर्तमान में चित्तौड़गढ़ दुग्ध संघ प्रतिदिन करीब सवा लाख लीटर दूध का संकलन कर रहा है। बारिश के मौसम में दूध उत्पादन बढ़ने की संभावना के बावजूद डेयरी प्रबंधन ने किसानों के हित में यह निर्णय लिया है।

गौरतलब है कि चित्तौड़गढ़ दुग्ध संघ बीते कुछ समय से आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, इसके बावजूद प्रबंधन ने किसानों को राहत देने का प्रयास किया है। संघ का यह कदम दुग्ध उत्पादन को प्रोत्साहित करेगा और किसानों की आय बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा
DS7NEWS NETWORK 

Post a Comment

Previous Post Next Post