निंबाहेड़ा राजस्व-पुलिस संयुक्त अभियान: निंबाहेड़ा उपकारागृह की 30 बीघा जमीन से अवैध कब्जा हटा, JCB से कराया सफाया

निंबाहेड़ा में 30 बीघा अतिक्रमण मुक्त, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई
डीएस सेवन न्यूज निंबाहेड़ा जेके चौराहे के पास स्थित उपकारागृह की 30 बीघा आवंटित भूमि से गुरुवार को अतिक्रमण हटा दिया गया। उपखंड अधिकारी विकास पंचोली के निर्देशन में राजस्व एवं पुलिस टीम की संयुक्त कार्रवाई में अवैध कब्जा खत्म किया गया।  

प्रशासन की टीम ने दिखाई दमखम
तहसीलदार घनश्याम जरवार के नेतृत्व में गठित राजस्व टीम में भूमि अभिलेख निरीक्षक प्रकाशचंद धाकड़, प्रभुलाल जाट, पटवारी नीरजपाल कुंपावत और बालचंद मीणा शामिल रहे। वहीं, कोतवाली थानाधिकारी रामसुमेर मीणा की अगुवाई में पुलिस टीम ने भी कार्रवाई में सहयोग दिया।  

जेसीबी से हटाया गया अतिक्रमण
अतिक्रमकारियों ने जमीन पर खाई खोदकर और मलबा डालकर अवैध कब्जा जमाया था। नगर परिषद की जेसीबी मशीन से इसे पूरी तरह साफ कर दिया गया। अब यह भूमि पूर्णतः अतिक्रमण-मुक्त हो चुकी है।  

महिला पुलिसकर्मियों ने भी दिया सहयोग
पुलिस टीम में एएसआई सूरज कुमार, कांस्टेबल मुकेश, प्रदीप, पृथ्वीराज के अलावा महिला कांस्टेबल नैना, रोशनी और ट्विंकल ने भी तैनात रहकर कार्रवाई को सुचारू बनाया।  

Post a Comment

Previous Post Next Post