उदयपुर मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय की गलती से होनहार छात्र फेल, संशोधित परिणाम के आश्वासन पर खत्म हुआ अनशन

सुविविः होनहारों को भी फेल किया; संशोधित परिणाम जारी होंगे, विद्यार्थियों का अनशन खत्म
डीएस सेवन न्यूज सुखाड़िया विश्वविद्यालय आखिर छात्रनेताओं की मांगों के आगे झुक ही गया। अब बीकॉम व बीएससी के संशोधित परिणाम जारी होंगे। इसी की मांग को लेकर अड़े छात्र नेताओं ने बुधवार को तीसरे दिन अनशन खत्म किया। भूख हड़ताल पर बैठे छात्रनेता त्रिभुवन सिंह राठौड़ और युवराज सिंह राव को विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. वृद्धिचंद गर्ग, परीक्षा नियंत्रक डॉ. पी.एस. राजपूत और आर्ट्स कॉलेज डीन प्रो. मदन सिंह राठौड़ ने जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि संशोधित परिणाम जल्द जारी कर दिए जाएंगे। छात्रनेताओं का आरोप था कि पिछली कक्षाओं की मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को भी फेल कर दिया गया। रिजल्ट में गड़बड़ी हुई है। वे पिछले 3 दिन से प्रशासनिक भवन के बाहर धरना देकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा के आवास का घेराव कर भी विरोध दर्ज करा रहे थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post