चित्तौड़गढ़ बस्सी - मुख्य चौराहे पर बस ने गाय को टक्कर मारी, घायल गाय का इलाज जारी

बस्सी - सड़क पर बेसहारा गाय को बस ने मारी टक्कर, घायल गाय के इलाज के लिए ग्रामीणों ने दौड़ाया प्रशासन
DS7NEWS NETWORK
डीएस सेवन बस्सी कस्बे के मुख्य चौराहे पर सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया जब सड़क पर विचरण कर रही एक बेसहारा गाय को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैफिक अव्यवस्था के चलते बस चालक समय रहते गाय को देख नहीं सका, जिससे हादसा हो गया।

टक्कर से गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने एलडीसी सोनम मीणा को सूचना दी, लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंचीं। इसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर घायल गाय को पशु चिकित्सालय पहुंचाया, पर वहां भी स्टाफ नदारद मिला।

थक-हार कर ग्रामीणों ने गाय को पालका गांव स्थित पशु चिकित्सालय ले जाकर इलाज शुरू करवाया। फिलहाल गाय का उपचार जारी है।

घटना से आक्रोशित लोगों ने कस्बे की अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था और प्रशासन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं थानाधिकारी को कई बार फोन करने के बावजूद उनका कोई जवाब नहीं मिला, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।

Post a Comment

Previous Post Next Post