उत्तर प्रदेश यूपी शादी के आठ दिन बाद प्रेमी संग भागी दुल्हन, दूल्हा बोला -‘अच्छा हुआ हनीमून पर नहीं गया!’
बदायूं (यूपी)।
डीएस सेवन उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है। शादी के महज आठ दिन बाद ही नई-नवेली दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई।
दूल्हे और उसके परिवार वालों को जैसे ही इस बात की भनक लगी, उन्होंने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई। मामला तब और दिलचस्प हो गया जब कुछ दिनों बाद दुल्हन खुद अपने प्रेमी के साथ कोतवाली पहुंची। उसने साफ तौर पर कहा कि वह अब अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती और प्रेमी के साथ ही जाएगी।
पुलिस की मध्यस्थता से दोनों पक्षों में आपसी सहमति से समझौता हुआ। इस दौरान शादी में दिए गए सामान और दुल्हन के सोने-चांदी के जेवरात एक-दूसरे को वापस लौटा दिए गए।
इस पूरे घटनाक्रम पर दूल्हे ने भी चुटकी लेते हुए कहा, "मैंने हनीमून पर जाने का प्लान बनाया था, लेकिन अब सोचता हूं कि अच्छा हुआ हनीमून पर नहीं गया। राजा रघुवंशी बनने से बच गया!"
Tags
Breaking New