निंबाहेड़ा बिनोता-शिवगढ़ में पहली झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, खेतों में लौटी हरियाली

बिनोता-शिवगढ़ में पहली झमाझम बारिश से नदी-नाले उफान पर, खेतों में भी आई रौनक

डीएस सेवन न्यूज निंबाहेड़ा क्षेत्र के बिनोता गांव और शिवगढ़ में मौसम की पहली जोरदार बारिश ने जहां किसानों के चेहरे खिला दिए हैं, वहीं नदी-नालों के उफान पर आने से लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है। सुबह से रिमझिम फुहारों के बाद दोपहर 1 बजे से अचानक तेज बारिश शुरू हुई, जो लगातार दो घंटे से ज्यादा समय से जारी है।

तेज बारिश के चलते क्षेत्र की छोटी-बड़ी नदियां और नाले उफान पर हैं, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। कई जगह खेतों में पानी भरने से खरीफ की फसल की तैयारी को भी मजबूती मिली है। इधर, बच्चों और ग्रामीणों में बारिश को लेकर उत्साह का माहौल है

मौसम विभाग ने पूरे चित्तौड़गढ़ जिले में 21 जून तक बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। ऐसे में राहत के साथ-साथ सतर्क रहने की भी जरूरत है।

रिपोर्ट : DS7NEWS NETWORK

Post a Comment

Previous Post Next Post