चित्तौड़गढ़ भूपालसागर रेलवे पुलिया के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रैफर

डीएस 7 न्यूज भूपालसागर कस्बे में दो नंबर नहर रेलवे पुलिया के पास उदयपुर-नीमच लोकल ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार अस्वय थाना पहाड़ी, जिला चित्रकूट (यूपी) निवासी सूभाष पुत्र कमला रेदास, जो वर्तमान में भूपालसागर में रहकर प्रजापति ब्रिग्स उद्योग में कार्यरत था, रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया।

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूपालसागर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

DS7NEWS NETWORK
(आपका विश्वास, हमारी खबर)


Post a Comment

Previous Post Next Post