चित्तौड़गढ़ से रिपोर्ट - विश्व पर्यावरण दिवस पर हिन्दुस्तान जिंक चंदेरिया में 5000 पौधों का वृक्षारोपण, "बीट प्लास्टिक पोल्यूशन" थीम पर जागरूकता का संकल्प
डीएस 7 न्यूज चित्तौड़गढ़ विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के उपलक्ष्य में हिन्दुस्तान जिंक चंदेरिया लेड-जिंक स्मेल्टर में एक भव्य और सघन पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, चित्तौड़गढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी आशीष बूरासी द्वारा नीम का पौधा लगाकर की गई। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्लास्टिक प्रदूषण की गंभीरता को उजागर किया।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम "बीट प्लास्टिक पोल्यूशन" है, जो प्लास्टिक के दुष्प्रभावों और उसके समाधान पर केंद्रित है। बूरासी ने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण न केवल पर्यावरण बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बन चुका है, इसे नियंत्रित करना आज की सबसे बड़ी जरूरत है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हिन्दुस्तान जिंक के डिप्टी सीईओ (स्मेल्टर्स) एवं लोकेशन हेड मानस त्यागी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या संगठनों की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का व्यक्तिगत कर्तव्य है। उन्होंने सामूहिक और व्यक्तिगत प्रयासों से पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया।
पर्यावरण विभाग की सह महाप्रबंधक मनीषा भाटी ने जानकारी दी कि इस वर्ष परिसर में 5000 पौधों का रोपण किया गया है। वृक्षों की सघनता बढ़ाने हेतु चरणबद्ध योजना तैयार की गई है, जिसके तहत आगे भी कई चरणों में वृक्षारोपण किया जाएगा।
इस आयोजन में पुष्पेंद्र मीना, अमित सुराणा, रिपन घोष, पवन बहेती, अनूप कुमार, घनश्याम सिंह राणावत समेत कई अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी एवं बिजनेस पार्टनर्स ने सक्रिय भागीदारी निभाई। पर्यावरण विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारियों ने इस कार्यक्रम की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
📍DS7NEWS NETWORK | चंदेरिया चित्तौड़गढ़
✍️ Ground Report by DS7 टीम चित्तौड़गढ़
Tags
Breaking New