चित्तौड़गढ़ खेत में घुसा 10 फीट का मगरमच्छ, दो घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने पकड़ा

चित्तौड़गढ़: सूखे नाले से भटककर गाँव पहुँचा 10 फीट लंबा मगरमच्छ, रेस्क्यू टीम ने बचाई जान  
चित्तौड़गढ़। बारिश के मौसम में भी सूखे पड़े नदी-नालों के कारण जलीय जीव अपने प्राकृतिक आवास से भटककर आबादी की ओर पहुँच रहे हैं। ऐसा ही एक दहशतभरा मामला गंगरार तहसील के सेमलिया गाँव में सामने आया, जहाँ ग्रामीणों ने एक खेत के पास  10 फीट लंबे विशालकाय मगरमच्छ को देखा। मगरमच्छ को देखते ही गाँव में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत फैल गई।  

ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
शाम करीब 6 बजे जब ग्रामीणों ने मगरमच्छ को देखा, तो वहाँ भीड़ जमा हो गई। वन विभाग और वन्यजीव प्रेमी मनीष तिवारी को सूचना मिलते ही  रेस्क्यू टीम मौके पर पहुँची। करीब 2 घंटे के संघर्ष के बाद टीम ने मगरमच्छ को काबू में किया और सुरक्षित बचाया।  

वन्यजीव विशेषज्ञ मनीष तिवारी ने बताया कि यह मगरमच्छ लगभग 150 किलो वजनी और पूर्ण वयस्क था। संभावना है कि यह बेड़च नदी से रास्ता भटककर गाँव तक पहुँच गया।  


प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया
रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ को बस्सी डैम के उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। इस ऑपरेशन में वन विभाग के अधिकारियों और स्थानीय वन्यजीव प्रेमियों ने सहयोग किया।  

Post a Comment

Previous Post Next Post