चित्तौड़गढ़ में बारिश थमी, उमस बढ़ी; 11-12 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट

चित्तौड़गढ़ में गर्मी और उमस ने बढ़ाई परेशानी, 11-12 जुलाई को भारी बारिश का अलर्ट जारी

रिपोर्ट: प्रियंका कुमावत | DS7 News Network, चित्तौड़गढ़
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ जिले में बीते दो दिनों से बारिश नहीं होने के कारण गर्मी और उमस का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन और रात दोनों समय लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान नजर आ रहे हैं
चित्तौड़गढ़ जिले में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस का असर तेजी से बढ़ रहा है। दिन का तापमान 33.2 डिग्री और रात का 25.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे आमजन को दिन और रात दोनों समय चिपचिपी गर्मी झेलनी पड़ रही है।

मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई तक हल्की बारिश की संभावना है, लेकिन 11 और 12 जुलाई को जिले में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

गर्मी से परेशान लोग अब मानसून की तेज़ बारिश की उम्मीद कर रहे हैं ताकि मौसम में राहत मिले और जनजीवन सामान्य हो सके

लोगों को राहत की उम्मीद
गर्मी और उमस से जूझ रहे लोग अब 11-12 जुलाई की बारिश की उम्मीद में राहत की सांस ले रहे हैं। प्रशासन की ओर से भी तैयारियों को लेकर अलर्ट मोड पर काम शुरू कर दिया गया है।

देखते रहिए – DS7 NEWS NETWORK | चित्तौड़गढ़
प्रियंका कुमावत की रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post