चित्तौड़गढ़ ग्रामीण इलाके में छिपा था नशे का जखीरा, 576 किलो डोडा चूरा और बोलेरो पिकअप बरामद
राजस्थान में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। चित्तौड़गढ़ द्वितीय खण्ड की जिला अफीम अधिकारी टीम ने नारकोटिक्स उप आयुक्त नरेश बुंदेल के निर्देशन में प्रतापगढ़ जिले के भूरी घाटी गांव में दबिश देकर 576.190 किलो डोडा चूरा और एक बोलेरो पिकअप वाहन बरामद किया है।
इस कार्रवाई में सामने आया कि गांव के ही गणपत लाला मीना के मकान में नशे का बड़ा भंडार छिपाकर रखा गया था। टीम ने मकान की घेराबंदी कर जब तलाशी ली तो 32 प्लास्टिक के कट्टों में भारी मात्रा में डोडा चूरा मिला, जिसे बोलेरो पिकअप से आसपास के गांवों से इकट्ठा कर यहां लाया गया था।
अधिकारियों ने आरोपी को हिरासत में लेकर 6 दिन का रिमांड लिया है। आरोपी के मोबाइल की जांच की जा रही है जिससे तस्करी नेटवर्क से जुड़ी और कड़ियों तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। जब्त किए गए डोडा चूरा और वाहन को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए कब्जे में ले लिया गया है।
Tags
Breaking News