अगले 3 दिन राजस्थान में झमाझम बारिश का दौर: उदयपुर, कोटा सहित 11 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, चित्तौड़गढ़ में रातभर बरसात"

राजस्थान में फिर बरसे मेघ: 3-4 दिन और चलेगा बारिश का सिलसिला, चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

         चित्तौड़गढ़ में देर रात बरसात का दोरजारी

डीएस सेवन न्यूज राजस्थान में 1 जुलाई की रात से एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है। जयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कई जिलों में देर रात से लेकर सुबह तक तेज बरसात देखने को मिली। करौली, दौसा, भरतपुर, अलवर में देर रात करीब 2 इंच तक बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग की चेतावनी:
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि आने वाले तीन दिनों तक पूरे राज्य (जैसलमेर को छोड़कर) में बारिश की संभावना बनी हुई है। आज (बुधवार) को उदयपुर, राजसमंद, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

चित्तौड़गढ़ और सीकर में भी हुई बरसात:
देर रात चित्तौड़गढ़ और सीकर जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। चित्तौड़गढ़ की वादियां फिर से भीग उठी हैं और मौसम सुहावना बना हुआ है।

क्यों हो रही है भारी बारिश?
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक:

पूर्वी राजस्थान के ऊपर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है,

मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर से होकर गुजर रही है,

बंगाल की खाड़ी में बना लो-प्रेशर सिस्टम राजस्थान की तरफ बढ़ चुका है।


इन सभी मौसमी सिस्टमों के सक्रिय रहने से अगले 3-4 दिन तक अच्छी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

पिछले 24 घंटे में बारिश का रिकॉर्ड:
जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, करौली, धौलपुर, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, अजमेर और भीलवाड़ा जिलों में बीते 24 घंटों में अच्छी बरसात दर्ज की गई है।
अलवर में 1 जुलाई को 50 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

🌧️ चेतावनी: अगले 72 घंटों तक बाहर निकलते समय सतर्क रहें। निचले इलाकों में जलभराव और बिजली गिरने जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

 आपके शहर के मौसम अपडेट्स के लिए जुड़े रहें –
DS7NEWS NETWORK | चित्तौड़गढ़
"हर पल – आपकी खबरों के साथ"

Post a Comment

Previous Post Next Post