उदयपुर वल्लभनगर: शीतला माता मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी-सोने के जेवरात और सीसीटीवी डीवीआर ले गए चोर

उदयपुर वल्लभनगर: शीतला माता मंदिर में बड़ी चोरी, चांदी-सोने के जेवरात और सीसीटीवी डीवीआर ले गए चोर

डीएस सेवन न्यूज उदयपुर जिले के वल्लभनगर कस्बे में स्थित शीतला माता मंदिर में बीती रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोर मंदिर में रखे करीब 25 किलो चांदी के जेवरात और लगभग 5 तोला सोना चुरा ले गए। चोर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी अपने साथ ले गए, जिससे उनकी पहचान करना फिलहाल मुश्किल हो गया है।

आज सुबह जब मंदिर के पट खोले जाने थे, उस समय चोरी का पता चला। मंदिर में आज सुबह पूजा नहीं हो सकी और दर्शन भी फिलहाल बंद कर दिए गए हैं। घटना के बाद श्रद्धालुओं में नाराज़गी और क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

वल्लभनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और मामले की जांच की जा रही है।

        डीएस7 न्यूज़ नेटवर्क
        उदयपुर, वल्लभनगर
  🎤 रिपोर्टर – विकास, वल्लभनगर


Post a Comment

Previous Post Next Post