चित्तौड़गढ़ डूंगला में धार्मिक उबाल: शिव मंदिर तोड़फोड़ के बाद ग्रामीणों में आक्रोश, चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात

डूंगला शिव मंदिर तोड़फोड़ से उबाल – सर्व समाज सड़क पर, डूंगला बंद, मंत्री पहुंचे मौके पर 
रिपोर्ट: अरविंद सिंह सारंगदेवोत| DS7NEWS NETWORK
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ बड़ी सादड़ी डूंगला क्षेत्र में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया जब डूंगला ग्राम पंचायत के खेड़ी रोड स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर को बीती रात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। मंदिर की मूर्ति को खंडित किया गया और पिलर तक गिरा दिए गए। इस घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में आक्रोश की लहर दौड़ गई।

जैसे ही यह खबर सामने आई, बड़ी संख्या में सर्व समाज व हिंदू संगठनों के लोग मौके पर जुटे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पूरा डूंगला कस्बा स्वतः बंद हो गया और विरोध में जमकर नारेबाजी हुई।

यह वही मंदिर है, जिसका निर्माण कार्य कुछ समय पूर्व सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक के सानिध्य में प्रारंभ हुआ था और मूर्ति स्थापना भी की जा चुकी थी।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डूंगला थानाधिकारी अमृतलाल मीणा, डिप्टी देशराज कुलदीप, उपखंड अधिकारी ईश्वरलाल खटीक सहित आला प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया, वहीं एडिशनल एसपी सरिता सिंह भी पहुंचीं।

मंत्री गौतम कुमार दक ने भी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों और संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

📍 पूरा घटनाक्रम देखें सिर्फ DS7NEWS NETWORK पर
📹 ग्राउंड रिपोर्ट के लिए जुड़ें हमारे यूट्यूब चैनल से

Post a Comment

Previous Post Next Post