गोगुंदा के सायरा दुकानदार की बेरहमी से हत्या, सायरा पुलिस जांच में जुटी
डीएस सेवन न्यूज गोगुंदा के सायरा थाना क्षेत्र के विसमा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नानूराम, जो गांव में अपनी नॉन-वेज की दुकान चलाता था, की चार अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी। यह घटना एक मामूली विवाद के बाद हुई, जब हमलावरों ने नानूराम को एक कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा।
बताया जा रहा है कि हमलावर अपनी बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों ने नानूराम को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सायरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और फरार हमलावरों की तलाश
Tags
Breaking News