कानोड़ धुणी माता तालाब में युवक का शव मिलने से हड़कंप, फोटोशूट कर रहे कपल की नजर पड़ी, पुलिस को दी सूचना
डीएस सेवन न्यूज कानोड़ कानोड़ थाना क्षेत्र स्थित धुणी माता केरपुरा तालाब में बुधवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। बताया गया कि तालाब के पास फोटोशूट कर रहे एक कपल की नज़र जब पानी में तैरते शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
सूचना पर थानाधिकारी मुकेश कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया गया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान करसों का खेड़ा निवासी शंभू लाल सालवी (30 वर्ष) के रूप में हुई है। उसकी पहचान मौके पर मौजूद चप्पलों और पहनावे के आधार पर की गई।
शव को कानोड़ सीएचसी की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है।
घटना की जानकारी फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Tags
Breaking News