उदयपुर में घरेलू विवाद ने ली दो जानें: आत्मदाह कर रही बहू को बचाने गई सास भी जिंदा जली

उदयपुर में सास-बहू जिंदा जलीं, घरेलू विवाद के बाद हादसा
डीएस सेवन न्यूज उदयपुर ज़िले के बड़गांव थाना क्षेत्र के जिंडोली गांव में गुरुवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, मांगी बाई (35) का अपने पति गोपीलाल गमेती से किसी घरेलू मुद्दे पर विवाद हो गया। कुछ देर बाद पति घर से निकलकर ड्यूटी पर चला गया।
रात करीब 10 बजे, गुस्से में मांगी बाई ने घर के पास बने कमरे में खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर उसकी सास पप्पा बाई (65) बचाने के लिए अंदर गईं, लेकिन वह भी लपटों में घिर गईं। कमरे में रखा सामान भी आग पकड़ गया, जिससे लपटें और तेज हो गईं।

आग इतनी भीषण थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने पहुंचकर शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दर्दनाक घटना से गांव में गम का माहौल है

Post a Comment

Previous Post Next Post