उदयपुर फाइल्स का पहला शो: कन्हैयालाल को श्रद्धांजलि, बेटों ने बुक की पिता की सीट"

उदयपुर फाइल्स का पहला शो

डीएस सेवन न्यूज उदयपुर उदयपुर के भुवाणा स्थित अरबन स्क्वायर मॉल में फिल्म उदयपुर फाइल्स का पहला शो शुरू हुआ। इस मौके पर कन्हैयालाल के बेटे यश और तरुण साहू भी मौजूद रहे। उन्होंने अपने पिता की याद में एक सीट बुक करवाई और वहां उनकी तस्वीर लगाई। कन्हैयालाल की पत्नी जशोदा इस अवसर पर नहीं पहुंचीं।




 शो से पहले सिनेमा हॉल में कन्हैयालाल को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने एसपी योगेश गोयल मॉल पहुंचे। शहर के विभिन्न ज़ोन में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

Post a Comment

Previous Post Next Post