डीएस सेवन न्यूज प्रतापगढ़, पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चल रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत प्रतापगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में पिछले तीन वर्षों से फरार चल रहे दो वांछित ईनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना छोटीसादड़ी क्षेत्र के इस मामले में 20-20 हजार रुपये के इनामी घोषित अभियुक्त गजेंद्र उर्फ गज्जू उर्फ गजनी तथा मगाराम जाट को पुलिस ने दबोचा। दोनों आरोपी उपकारागृह बालोतरा से प्रोडक्शन वारंट की प्रक्रिया के जरिए गिरफ्त में लिए गए।
पुलिस का कहना है कि ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत वांछित अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा
Tags
Breaking News