निंबाहेड़ा में झंडा लगाते समय करंट लगने से 1 की मौत, दूसरा युवक गंभीर हालत में चित्तौड़गढ़ रैफर

निंबाहेड़ा में हादसा: झंडा लगाते समय करंट की चपेट में आए दो युवक, एक की मौत
डीएस सेवन न्यूज निंबाहेड़ा नगर में मंगलवार को झंडे लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार झंडा लगाने के दौरान दो युवक बिजली के करंट की चपेट में आ गए। हादसे में 16 वर्षीय बालक की उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। वहीं 20 वर्षीय युवक करीब 75 प्रतिशत तक झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में चित्तौड़गढ़ रैफर किया गया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post