चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर ऑटो पलटा, 9 यात्री घायल, 4 गंभीर हालत में अस्पताल रेफर

चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर ऑटो पलटा, नौ यात्री घायल
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़ चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे पर देवरी के पास सुबह एक ऑटो पलट जाने से उसमें सवार करीब नौ यात्री घायल हो गए। इनमें से चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि पांच अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

जानकारी के अनुसार सभी श्रद्धालु श्री सांवरिया सेठ के दर्शन करके लौट रहे थे और बिलिया कला जा रहे थे। हादसे के समय ऑटो में क्षमता से अधिक यात्री सवार थे।

घायल कमला गुर्जर ने बताया कि ऑटो में 15 से अधिक लोग बैठे थे, जबकि सीटिंग क्षमता केवल पांच-छह की थी। वहीं प्रत्यक्षदर्शी किशोर कुमार धाकड़ ने बताया कि वाहन तेज रफ्तार में था और अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।

स्थानीय लोगों और राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। चार गंभीर रूप से घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अनदेखी के चलते हाईवे पर ओवरलोड टेम्पो और ऑटो धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं, जो आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post