निंबाहेड़ा में दर्दनाक बस हादसा: तेज़ रफ्तार बस डिवाइडर के पोल से टकराई, 10 यात्री घायल
डीएस सेवन न्यूज़ निंबाहेड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ उदयपुर रोड पर पेट्रोल पंप के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, एक तेज़ रफ्तार बस डिवाइडर पर लगे बड़े होर्डिंग्स वाले पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में करीब दस यात्री घायल हो गए कि जानकारी भी मिली हैं जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से बस से बाहर निकालकर निंबाहेड़ा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।
Tags
Breaking News