13 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार
दुर्घटना कर मृत्यु करने के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा पुलिस की कार्रवाई
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़, निंबाहेड़ा कोतवाली थाना पुलिस ने निम्बाहेड़ा के वर्ष 2012 के दुर्घटना कर मृत्यु करने के मामले में वांछित आरोपी उदयलाल कुमावत को कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने दरीबा पुर, जिला भीलवाड़ा से गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र में जिले के वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जिस पर एएसपी सरिता सिंह, डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेड़ा रामसुमेर मीणा (पु.नि.) के निर्देश पर एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल वीरेंद्र, सुमित व देवेंद्र द्वारा सोमवार को थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा के 2012 के दुर्घटना कर मृत्यु करने के मामले में वांछित आरोपी उदयलाल कुमावत पुत्र छोगालाल कुमावत निवासी दरीबा, थाना पुर, जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी पिछले 13 साल से अपनी सकुनत पर नहीं रहकर जिला मोगा, पंजाब में ड्राइवरी कर रहा था और कभी-कभी ही गांव आता था। पुलिस ने सूचना संकलन कर आरोपी को डिटेन कर आवश्यक अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया। उक्त गिरफ्तारी में थानाधिकारी थाना पुर पुष्पा कसौटिया की टीम का योगदान रहा।
📍DS7 News Network
Tags
Breaking News