डूंगरपुर 28 साल से फरार गोवंश तस्कर आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में

डूंगरपुर 28 साल से फरार गोवंश तस्कर आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में

पहचान बदलकर बचता रहा सलीम, अब रियाज मोहम्मद के नाम से रह रहा था मध्यप्रदेश में
डूंगरपुर। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत डूंगरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना बिछीवाड़ा के 28 वर्षों से फरार अभियुक्त सलीम उर्फ रियाज मोहम्मद को पुलिस ने मध्यप्रदेश के रतलाम से गिरफ्तार किया।
सलीम वर्ष 1997 के गोवंश तस्करी प्रकरण (FIR संख्या 191/1997, धारा 3,4,5,6,9,10 गोवंश अधिनियम) में फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने नया आधार कार्ड, वोटर लिस्ट और पहचान पत्र रियाज मोहम्मद नाम से बनवाए थे।

पुलिस टीम ने कई दिनों तक निगरानी कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी सटीक पहचान की और उसे धरदबोचा। अभियुक्त की पहचान छिपाने के प्रयासों और स्थानीय तस्दीक के बावजूद पुलिस की सूझबूझ से मामला सुलझाया गया।

सराहनीय कार्य करने वाली टीम:
सउनि सुरेश कुमार, सउनि मणीलाल, हैड कानि लोकेन्द्र सिंह, कानि अरविन्द, कानि दिनेश चन्द्र, कानि सुरेन्द्र सिंह, कानि श्रवण, कानि कुणाल (पुलिस लाइन डूंगरपुर)।

DS7 News Network

Post a Comment

Previous Post Next Post