कुएं में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी
डीएस सेवन न्यूज़ शाहपुरा। नगर के फुलिया गेट के बाहर आकरिया क्षेत्र में स्थित एक कुएं में रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति की लाश तैरती हुई मिली। सुबह से ही क्षेत्र में कुएं में लाश होने की चर्चा फैल गई थी। सूचना मिलने पर शाहपुरा के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। शव को कुएं से बाहर निकालने की कार्रवाई की गई। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
DS7 NEWS NETWORK
Tags
Breaking News