गोगुन्दा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: छह माह से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज़ उदयपुर। गोगुन्दा थाना पुलिस ने हत्या के एक गंभीर मामले में छह महीनों से फरार चल रहे आरोपी पप्पूराम को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। आरोपी पर 15 मई 2025 को हुए हमले में तलवारबाजी के दौरान विपाराम की हत्या और लक्ष्मण को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। घटना के बाद से आरोपी लगातार स्थान बदलते हुए मजदूरी कर फरार चल रहा था, जिससे पुलिस को उसे पकड़ने में लम्बा समय लगा।
पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल के निर्देशन में थानाधिकारी श्याम सिंह के नेतृत्व वाली टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए तकनीकी जानकारी, मुखबिर नेटवर्क और लगातार दबिश का सहारा लिया। पुलिस ने करीब सौ से अधिक संभावित ठिकानों पर कार्रवाई कर आरोपी के ठिकानों का पता लगाया, जिसके बाद उसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पूरे अभियान में श्याम सिंह (थानाधिकारी), उप निरीक्षक हितेश कुमार, योगेश्वर सिंह, रामस्वरूप, दिपेन्द्र, योगेन्द्र सैन और विरेन्द्र सिंह की भूमिका महत्वपूर्ण रही। पुलिस टीम के अनुसार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है और आगे की कार्यवाही जारी है।
DS7NEWS NETWORK UDAIPUR
Tags
Breaking News