मंदसौर मध्यप्रदेश के राजस्थान सीमा से सटे मंदसौर जिले के भानपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के गढ़ माने जाने वाले ओसारा गांव की बदनाम बस्ती पर 1 नवंबर 2025 की रात को कार्रवाई की। संयुक्त दबिश में 8 नाबालिग लड़कियां, 3 महिलाएं और 2 पुरुष पकड़े गए। पुलिस ने नाबालिगों को काउंसिलिंग के लिए किशोर कल्याण समिति मंदसौर भेजा। बालिग महिलाओं व पुरुषों को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। लंबे समय से देह व्यापार करवाया जा रहा था। इनके डेरों में राजस्थान व मध्यप्रदेश से कई लोग आते थे। अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के संबंध में मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन में यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
0 Comments