चित्तौड़गढ़ में उबाल: रमेश इनानी की बॉडी लेकर परिजन पहुंचे कलेक्टरेट, आरोपियों को फांसी की सजा की मांग पर जमकर प्रदर्शन

चित्तौड़गढ़ में मृतक रमेश इनानी की बॉडी लेकर परिजन पहुंचे कलेक्टरेट, आरोपियों को फांसी की सजा की मांग पर जमकर विरोध प्रदर्शन
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़ परिजन और शहरवासी मृतक रमेश इनानी की बॉडी को लेकर चित्तौड़गढ़ कलेक्टरेट पर पहुंचे। बॉडी रखकर किया जमकर विरोध प्रदर्शन। वहीं भारी संख्या में पुलिस जाप्ता तैनात। पुलिस अधिकारियों द्वारा परिजनों को लेकर समझाइश के प्रयास लगातार जारी। जानकारी देते हुए आज बुधवार दोपहर करीब 12:00 बजे बताया गया कि मंगलवार को हुए गोलीबारी हत्याकांड में रमेश इनानी की मौत हो गई थी। उपचार के दौरान मौत के बाद में आज बुधवार को परिजनों ने कलेक्टरेट पर विरोध प्रदर्शन कर दिया। सर्व समाज एवं सर्व व्यापार मंडल और शहरवासियों द्वारा चित्तौड़गढ़ कलेक्टरेट पर जमकर विरोध किया गया। वहीं बॉडी को लेकर चित्तौड़गढ़ कलेक्टरेट पर पहुंचने के बाद में बॉडी को कलेक्टरेट पर एंबुलेंस में रखकर जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग करते हुए जमकर विरोध किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस जापता तैनात रहा। वहीं पुलिस अधिकारियों द्वारा परिवार से समझाइश की समझाइश की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post