चित्तौड़गढ़ में व्यापारी रमेश ईरानी की हत्या के विरोध में बंद, व्यापारियों का उबाल हत्यारों को फांसी की मांग कलेक्टर पर प्रदर्शन

चित्तौड़गढ़ में व्यापारी रमेश ईरानी की हत्या के विरोध में बंद, व्यापारियों का उबाल – हत्यारों को फांसी की मांग
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़ में व्यापारी रमेश ईरानी की हत्या के विरोध में आज शहर बंद रहा। सुबह से ही व्यापारियों और सर्व समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से जुलूस निकालकर कलेक्टर चौराहे पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान "हत्यारों को फांसी दो" और "व्यापारी एकता जिंदाबाद" के नारे गूंजे।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को दिनदहाड़े मुख्य बाजार में हुई फायरिंग में व्यापारी रमेश ईरानी की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश फैल गया।

व्यापारियों ने आधे दिन के बंद का आह्वान किया, जिसके चलते अधिकांश दुकानें और गुमठियां बंद रहीं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने शहर में अतिरिक्त बल तैनात किया है।

परिवारजनों का आरोप है कि हत्या भूमि विवाद से जुड़ी है और इसके पीछे साजिशकर्ताओं की भूमिका सामने आनी चाहिए। फिलहाल पुलिस मुख्य आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post