चित्तौड़गढ़ में दिनदहाड़े गोलीकांड: भाजपा नेता रमेश ईनाणी की उदयपुर में मौत, पुलिस ने युवक को डिटेल किया है

भाजपा नेता रमेश ईनाणी की गोली लगने से मौत, मुख्य आरोपी डिटेन
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में मंगलवार को गोली लगने से घायल हुए भाजपा नेता एवं कुरियर व्यवसाई रमेश ईनाणी की उदयपुर के गीतांजली अस्पताल में देर शाम उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मुख्य संदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। फुटेज में संदिग्ध युवक शराब के ठेके पर रुकता हुआ नजर आया।

जानकारी के अनुसार रमेश ईनाणी सिटी पेट्रोल पंप की ओर जा रहे थे, तभी बाइक सवार युवक ने पीछे से फायरिंग की, जिससे उन्हें पीठ और पैर में गोली लगी। घायलावस्था में उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां से गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया। उपचार के दौरान देर शाम रमेश ईनाणी ने दम तोड़ दिया।

पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि इस मामले में एक युवक संदीप युवक हिरासत में लया  चित्तौड़गढ़ से 15 से 17 किलोमीटर के दायरे में डिटेन किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post