सलूम्बर फर्जी कॉल सेंटर से विदेशी ठगी का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
सलूम्बर। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव के निर्देशन में थाना सलूम्बर, साइबर सेल व डीएसटी की संयुक्त टीम ने देवगांव स्थित होटल भाग्यश्री में छापा मारकर अमेरिकी नागरिकों से लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया।
टीम ने मौके से मिजोरम निवासी दो और जयपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3 लैपटॉप, 4 मोबाइल, 3 ब्लूटूथ हेडफोन व जियो राउटर बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपी —
1️⃣ लालरामलुना (29) निवासी आइजोल, मिजोरम
2️⃣ जोहामागाइहा (33) निवासी आइजोल, मिजोरम
3️⃣ अक्षय शर्मा निवासी जयपुर
तीनों आरोपी अमेरिका के लोगों को सस्ती दर पर लोन देने का झांसा देकर उनके बैंक अकाउंट डिटेल व पासवर्ड लेकर ठगी करते थे। कॉलिंग के लिए इंटरनेट कॉलिंग ऐप्स और गूगल वॉइस आईडी (कोड नेम: जेक, डेविड, केविन) का इस्तेमाल किया जाता था।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक हेमंत चौहान को सौंपी है। सलूम्बर पुलिस का यह साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मानी जा रही है।
Tags
Breaking News