डूंगरपुर में अवैध देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
डीएस सेवन न्यूज़ डूंगरपुर। धम्बोला थाना पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में पीठ कस्बे स्थित पलक होटल में चल रहा अवैध देह व्यापार पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से एक युवती और दो युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जिगर प्रजापत (18), राजू मीणा (19) और रानी बेबी खान (31) शामिल हैं। होटल संचालक फरार है, जिसकी तलाश जारी है। एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर हुई कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
Tags
Breaking News