थानेदार पर खुद के थाने में एफआईआर, 1 लाख रुपए जबरन वसूलने के आरोप में 6 पुलिसकर्मी नामजद

थानेदार सहित 6 पुलिसकर्मियों पर 1 लाख रुपए वसूलने का आरोप, खुद के थाने में दर्ज हुई एफआईआर

डीएस सेवन न्यूज़ बीकानेर खाजूवाला थाने में बड़ा मामला सामने आया है जहां इसी थाने के इंचार्ज सहित 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जबरन 1 लाख रुपए लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। मामला अदालत के आदेश पर दर्ज हुआ है।

चक 25 बीडी निवासी राजेन्द्र सिंह पुत्र हरीसिंह ने अदालत में इस्तगासा देकर बताया कि वह चक 7 एसएसएम में शिवशक्ति होटल का संचालन करता है। 1 जुलाई को सुबह 7:15 बजे पुलिसकर्मी थानेदार सुरेन्द्र कुमार प्रजापत, हेड कॉन्स्टेबल ईश्वर सिंह, कॉन्स्टेबल रामकुमार, मुकेश, रामनिवास, मोनू सिंह और स्थानीय निवासी प्रेम शर्मा होटल पर पहुंचे।

परिवादी के अनुसार पुलिसकर्मियों ने धमकाते हुए कहा कि वह थाने की बंधी नहीं पहुंचा रहा है। इस दौरान होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर ले गए और बाद में मामला शांत करने के लिए 1 लाख रुपए की मांग की।

राजेन्द्र सिंह ने अपने भाई के माध्यम से एक दुकान पर 1 लाख रुपए दिए, लेकिन रुपए देने के बाद भी उसके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया और डीवीआर वापस नहीं किया गया।

एएसपी कैलाश सिंह सांदू ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अगर 1 लाख रुपए की डिमांड की गई थी तो परिवादी को एसीबी को शिकायत करनी चाहिए थी। अब मामला दर्ज हुआ है तो जांच डीएसपी या एएसपी स्तर पर की जाएगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post