चित्तौड़गढ़ DS7 News की खबर का बड़ा असर: शंभूपुरा में बंद पड़ा रोड निर्माण शुरू, ग्रामीणों की मांगों पर विभाग ने दिखाई तत्परता”

DS7 News की खबर का बड़ा असर: शंभूपुरा में बंद पड़ा रोड निर्माण शुरू, ग्रामीणों की मांगों पर विभाग ने दिखाई तत्परता”
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़ जिले के शंभूपुरा में लम्बे समय से बंद पड़े रोड निर्माण कार्य की सुध नहीं लेने पर परेशान ग्रामीणों ने बुधवार को अपने प्रतिष्ठान बंद रख स्थानीय थानाधिकारी और जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया था। क्षेत्र की गंभीर समस्या के समाचार हमारे द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद विभागीय अधिकारियों ने तत्परता दिखाई और गुरुवार को रोड का कार्य शुरू करते हुए डामरीकरण प्रारंभ कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से उड़ रही धूल-मिट्टी से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। रोड बनने के बाद राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने मांग रखी कि डामरीकरण के साथ-साथ साइड की मिट्टी की सफाई हो तथा पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाए ताकि रोड फिर से खराब न हो। साथ ही बीच-बीच में ब्रेकर बनाने की भी मांग उठाई।

बड़े वाहनों से जल्दी टूटता रोड, हादसों का हमेशा रहता खतरा
व्यापारियों और ग्रामीणों ने बताया कि रोड बार-बार टूटने का मुख्य कारण पानी की उचित निकासी का अभाव है। साथ ही कस्बे के अंदर से अनधिकृत भारी वाहनों के गुजरने से बड़े-बड़े खड्डे हो जाते हैं और हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने और उन्हें बाहर से निकालने की मांग की है, अन्यथा रोड जाम कर आंदोलन की चेतावनी दी है।

स्थानीय ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या पर त्वरित कार्रवाई करवा रोड कार्य शुरू करवाने पर व्यापारी वर्ग और आमजन ने मीडिया तथा पीडब्ल्यूडी अधिकारियों का आभार जताया।


Post a Comment

Previous Post Next Post