एनसीआरबी 2023: राजस्थान में रोज़ 42 दुष्कर्म, महिला अपराधों में जयपुर सबसे असुरक्षित

एनसीआरबी 2023: राजस्थान में रोज़ 42 दुष्कर्म, महिला अपराधों में जयपुर सबसे असुरक्षित

एनसीआरबी 2023 के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान में महिलाओं के खिलाफ अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। वर्ष 2023 में महिलाओं से जुड़ी ज्यादती के 15453 केस सामने आए। इनमें 5997 दुष्कर्म, 9456 छेड़छाड़, 845 दुष्कर्म प्रयास और 74 अप्राकृतिक मैथुन के मामले शामिल हैं।

शहरी महिला अपराधों में जयपुर सबसे ऊपर रहा, जहां 1230 केस दर्ज हुए। इसके बाद भरतपुर, जोधपुर, उदयपुर और करौली का स्थान है। सबसे कम मामले दूदू में दर्ज हुए, जहां केवल 40 केस सामने आए।

दुष्कर्म के मामलों में भी जयपुर शीर्ष पर रहा, जहां 699 केस दर्ज हुए। इसके बाद अलवर, उदयपुर, भीलवाड़ा और डीग का स्थान है। दूदू में दुष्कर्म के 22 मामले सामने आए।

छेड़छाड़ के मामलों में भी जयपुर सबसे आगे रहा, जहां 805 केस दर्ज हुए। ये सभी आंकड़े एनसीआरबी 2023 रिपोर्ट के अनुसार हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post