जलसागर बांध में 65 वर्षीय बुजुर्ग डूबे, सिविल डिफेंस टीम ने संभाला मोर्चा
डीएस सेवन न्यूज़ बेगूं। क्षेत्र के जलसागर बांध में एक 65 वर्षीय बुजुर्ग के डूबने की जानकारी सामनेआई है। गुरुवार शाम पानी में डूबे व्यक्ति की पहचान मोहन मीणा उम्र 65 वर्ष निवासी जलसागर के रूप में हुई। घटना की सूचना बेगूं पुलिस थाने पर दी गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान शुरू नहीं हो सका।
शुक्रवार सुबह बेगूं थानाधिकारी शिवलाल मीणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों द्वारा तलाशी अभियान शुरू किया गया। उच्चाधिकारियों की सूचना पर चित्तौड़गढ़ से सिविल डिफेंस की टीम भी जलसागर बांध पहुंची और तलाशी अभियान में सहयोग किया।
Tags
Breaking News