चित्तौड़गढ़ निंबाहेड़ा 20 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार

20 साल से फरार वांछित आरोपी गिरफ्तार

डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़, 14 नवंबर। कोतवाली निंबाहेड़ा थाना पुलिस ने गैंबलिंग एक्ट के मामले में 20 साल से फरार वांछित अभियुक्त किशन लाल माली को भीलवाड़ा के प्रतापनगर से गिरफ्तार किया है।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज द्वारा चलाए गए विशेष अभियान ऑपरेशन सुदर्शन चक्र के तहत फरार अपराधियों की धरपकड़ के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के बाद एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन में, डीवाईएसपी बद्रीलाल राव के सुपरविजन तथा थानाधिकारी रामसुमेर मीणा के मार्गदर्शन में एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में कांस्टेबल वीरेंद्र, सुमित और राकेश की टीम गठित की गई।

टीम ने 12 नवंबर को थाना कोतवाली निंबाहेड़ा के वर्ष 2004 के गैंबलिंग एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त किशन माली पुत्र भेरू माली, निवासी प्रतापनगर भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया। आरोपी पिछले 20 साल से अपनी सकुनत पर नहीं रहकर भीलवाड़ा में अन्य पते पर रह रहा था और कभी-कभार ही गांव आता था। पुलिस ने सूचना संकलन कर मुखबिर सूचना के आधार पर उसे डिटेन कर आवश्यक अनुसंधान के बाद गिरफ्तार किया।

नोट: इस गिरफ्तारी में थाना भीमगंज, जिला भीलवाड़ा के कांस्टेबल कालूलाल बैरवा का भी विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post