भीलवाड़ा शाहपुरा-कार और सांड की जबरदस्त भिड़ंत में 1 की मौत, 3 घायल

भीलवाड़ा शाहपुरा-कार और सांड की जबरदस्त भिड़ंत में 1 की मौत, 3 घायलडीएस सेवन न्यूज़ भीलवाड़ा, शाहपुरा। गुरुवार देर रात फूलियाकलां थाना क्षेत्र के कनेछन कलां गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एल्टो कार और सांड की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए और सांड की भी मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार एल्टो कार में सवार अशरफ पुत्र अलीम कुरैशी निवासी टोडा रायसिंह जिला टोंक अपने साथियों के साथ जा रहा था। रास्ते में अचानक सड़क पर सांड आ गया, जिससे कार की सीधी भिड़ंत हो गई और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर फूलियाकलां पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को शाहपुरा राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया। इलाज के दौरान अशरफ पुत्र अलीम कुरैशी की मौत हो गई। वहीं समीर पुत्र सलीम कुरैशी, साहिल पुत्र राशिद कुरैशी और शाहरुख पुत्र मोहम्मद दीन बिसायती सभी निवासी फूलियाकलां को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में शाहपुरा रेफर किया गया।

हादसे में सांड की भी मौके पर मौत हो गई। मृतक का शव फूलियाकलां अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

Previous Post Next Post