डीएस सेवन न्यूज़ उदयपुर। प्रतापनगर थाना क्षेत्र के देबारी इलाके में रविवार शाम मस्ती-मज़ाक में हुई एक खतरनाक गलती ने युवक की जान ले ली। प्रताप सिंह देवड़ा अपने कुएँ की मोटर निकालने के लिए दो दोस्तों — राजेंद्र और जिगर — को बुलाया था। दोनों दोस्त शाम को मौके पर पहुँचे।
इसी दौरान जिगर अपने पास मौजूद पिस्टल प्रताप को दिखाते हुए मज़ाक करता रहा— “ठोक दूँ, ठोक दूँ…” उसे यह गलतफ़हमी थी कि पिस्टल खाली है। लेकिन हथियार में गोली मौजूद थी। अचानक ट्रिगर दब गया और गोली प्रताप की पीठ में जा लगी।
दोनों दोस्त गंभीर घायल प्रताप को एमबी अस्पताल लेकर पहुँचे, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस अस्पताल पहुँची और जिगर को मौके से हिरासत में ले लिया।
पुलिस अब पिस्टल की बरामदगी, लाइसेंस और घटनास्थल की परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर रही है।
Tags
Breaking News