उदयपुर: लिव-इन में रह रही महिला की नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा, सविना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

उदयपुर: लिव-इन में रह रही महिला की नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ा, सविना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
डीएस सेवन न्यूज़ उदयपुर के सविना थाना क्षेत्र में एक गंभीर मामले में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य करने वाले आरोपी चन्द्रशेखर पारिख को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई उस रिपोर्ट के बाद हुई, जो 27 नवंबर 2025 को पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई। रिपोर्ट में बताया गया कि वह अपने पति से विवाद के बाद चन्द्रशेखर पारिख के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इसी दौरान संयुक्त परिवार में रहते हुए आरोपी पिछले एक माह से उसकी नाबालिग पुत्री को डराकर दुष्कर्म करता रहा।

पीड़िता की मां के अनुसार आरोपी मूल रूप से हनुमान चौक, खारिया मीठापुरा, बिलाडा, जोधपुर का निवासी है। मामले की गंभीरता देखते हुए पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 और पोक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर त्वरित अनुसंधान शुरू किया।

जिला पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल के निर्देशन में आरोपी को पकड़ने के लिए विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश ओझा तथा एडीशनल एसपी, महिला अपराध प्रकोष्ठ, माधुरी वर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी अजय सिंह राव और उनकी टीम ने तकनीकी सूचना के आधार पर आरोपी की गतिविधियों पर निगरानी रखी।

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने महिलाओं के कपड़े पहनकर शहर में घूमने का प्रयास किया, ताकि पहचान से बच सके। बावजूद इसके, पुलिस टीम ने रणनीतिक घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अब पुलिस हिरासत में है और मामले की आगे की जांच जारी है।

गिरफ्तारी टीम के सदस्य:
अजय सिंह राव (थानाधिकारी), हैडकानि. कृष्णप्रताप सिंह, कानि. छगनलाल, कानि. मांगीलाल, कानि. विक्रम सिंह, कानि. सतपाल सिंह और कानि. शिवलाल।

Post a Comment

Previous Post Next Post