डीएस सेवन न्यूज़ आसपुर क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन पर पुलिस लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी अभियान के तहत सोमवार को पुलिस ने दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए एक डम्पर को डिटेन कर महत्वपूर्ण सफलता दर्ज की। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा और वृताधिकारी पारसमल चौधरी के निर्देशन में अवैध खनन के खिलाफ यह ऑपरेशन चलाया गया।
थानाधिकारी भरत लाल (उ.नि.) के नेतृत्व में हेडकानि ओमप्रकाश (नं. 578) समेत पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी। गश्त के दौरान उन्हें संदिग्ध रूप से तेज रफ्तार में आ रहा डम्पर RJ 12 GA 3281 दिखाई दिया। पुलिस टीम ने वाहन को रुकवाकर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान चालक दिनेश मीणा, निवासी सुखवेला थाना निठाउवा, बजरी परिवहन के लिए कोई भी वैध परमिट या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस ने मौके पर ही वाहन को कब्जे में लेकर डम्पर सहित भरी हुई अवैध बजरी को सुरक्षित रूप से थाना परिसर में खड़ा करवाया। साथ ही आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए पूरी जानकारी खनन विभाग को भेज दी गई। अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध खनन से पर्यावरण नुकसान के साथ राजस्व हानि भी होती है, इसलिए कार्रवाई आगे भी और अधिक सख्ती के साथ जारी रहेगी।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
1. उपनिरीक्षक भरत लाल – थानाधिकारी
2. हेडकानि ओमप्रकाश – नं. 578
3. कानि कानसिंह – नं. 168
4. कानि अशोक – नं. 797
Tags
Breaking News