छोटी सादड़ी में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

प्रतापगढ़ में तेज रफ्तार ट्रेलर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
डीएस सेवन न्यूज़ प्रतापगढ़। छोटी सादड़ी उपखंड के गोमाना गांव स्थित नेशनल हाईवे 56 पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पार कर रहे एक बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान मानसिंह पुत्र मोहनलाल आंजना निवासी गोमाना के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर एकत्रित हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर की गति अधिक होने के कारण बुजुर्ग को करीब 70 फीट तक घसीटता हुआ चला गया। सूचना पर छोटी सादड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू की।

DS7 NEWS NETWORK

Post a Comment

Previous Post Next Post