उदयपुर प्रदेशभर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई — अवैध शराब पर चला सख्ती का हंटर

आबकारी विभाग का विशेष अभियान : अवैध मदिरा पर सख्त कार्रवाई
डीएस सेवन न्यूज़ उदयपुर,  आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेशभर में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम हेतु विशेष निरोधात्मक अभियान चलाया जा रहा है।


अभियान के तहत हनुमानगढ़ जिले में 1500 लीटर वॉश व 3 भट्टियां नष्ट कर एक अभियोग दर्ज किया गया, जबकि रात्रिकालीन नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो वाहन से 960 पव्वे अवैध शराब बरामद किए गए। 
जोधपुर शहर, ग्रामीण व पीपाड़ क्षेत्र में 250 लीटर वॉश नष्ट कर 3 अभियोग दर्ज हुए।
प्रदेश के सभी जिलों में नाकाबंदी, दबिश एवं सघन गश्त की कार्रवाई जारी है।
📸 फोटो कैप्शन: आबकारी निरोधक दलों की विभिन्न क्षेत्रों में कार्रवाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post