कोहरा व शीतलहर के चलते चित्तौड़गढ़ में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिन का अवकाश
डीएस सेवन न्यूज़ चित्तौड़गढ़ मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में कोहरा एवं शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, चित्तौड़गढ़ एवं उपनिदेशक, महिला एवं बाल विकास विभाग, चित्तौड़गढ़ द्वारा इस संबंध में निवेदन किया गया था।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ द्वारा आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के अध्याय-4 की धारा-30 में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए चित्तौड़गढ़ जिले में संचालित कक्षा 1 से 8 तक के समस्त सरकारी एवं निजी विद्यालयों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए दिनांक 08.01.2026 एवं 09.01.2026 को दो दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।
यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए ही लागू रहेगा। समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों पर कार्यरत स्टॉफ पूर्ववत कार्य करता रहेगा। जिले के सभी संस्थाप्रधानों को आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के प्रावधानों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
यह आदेश सक्षम स्तर से अनुमोदित
Tags
Breaking News