चित्तौड़गढ़ घोडीदाना पर जुआ खेलते 12 गिरफतार, जुआ उपकरण, 31300/रू नगद तथा 6 मोटरसाईकिल जब्त

घोडीदाना पर जुआ खेलते 12 गिरफतार, जुआ उपकरण, 31300/रू नगद तथा छः मोटरसाईकिल जब्त
डीएस सेवन न्यूज चित्तौड़गढ़, 23 जनवरी। कनेरा थाना पुलिस ने घोडी दाना पर रूपयो का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए 12 आरोपियों को गिरफतार कर जुआ खेलने के उपकरण तथा 31300 रुपये नगद एवं छः मोटर साईकिल जब्त की गई हैं।

 जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों की धरपकड़ कार्यवाही के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिह के निर्देशन एवं डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल के सुपरविजन में थानाधिकारी महेन्द्र सिह उ.नि. थाना कनेरा के नेतृत्व में हैड कानि. दीपक पाटील, कानि. गोकुल, रेवताराम, सुनील व किशनाराम द्वारा मुखबीर की सुचना पर ग्राम मैलाना सरहद में बीड में एक पेड के नीचे घोडी दाना पर रूपयो का दांव लगाकर जुआ खेलते हुए 12 व्यक्तियों को गिरफतार किया जाकर जुआ खेलने के उपकरण तथा 31300 नगद रुपये एव छः मोटर साईकिल जब्त की गई।
*गिरफतार आरोपी:-*
01 राजेश कुमार पुत्र झमकलाल जैन उम्र 50 साल
02 सोनु उर्फ शुभम पुत्र मेवालाल खटीक उम्र 27 साल
03 शाहरूख पुत्र शब्बीर खा पठान उम्र 33 साल
04 संजय पुत्र दौलतराम हरिजन उम्र 36 साल
05 साहिल पुत्र मुज्जफर मेवाफरोस उम्र 25 साल
06 लियाकत हुसैन पुत्र ईकबाल हुसैन मेवाफरोस
07 मोहम्मद सनवर पुत्र चान्द मोहम्मद शेख पठान उम्र 30 साल
08 अरविन्द पुत्र बालमुकन्द मालवीय उम्र 28 साल
09 छोटे खा पुत्र इदु खां पठान उम्र 54 साल
10 निजाम हुसैन पुत्र सफी मोहम्मद मेवाफरोस उम्र 28 साल निवासीयान जावद थाना जावद जिला नीमच एमपी
11 लाखन सिह पुत्र लक्ष्मण सिह पंवार राजपुत उम्र 45 साल
12 अनिल पुत्र हरिदास बैरागी वैष्णव उम्र 35 साल निवासीयान उम्मेदपुरा थाना जावद जावद जिला नीमच एमपी।

Post a Comment

Previous Post Next Post