गर्लफ्रेंड के साथ घर बसाने की चाह में की 7 करोड़ की चोरी
डीएस सेवन न्यूज उत्तर प्रदेश के आगरा में एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए करोड़ों रुपये की चोरी की. चोरी करने की वजह जानकार पुलिस भी दंग रह गई. चोर ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि उसने ये चोरी इसलिए की क्योंकि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घर बसाना चाहता था. पुलिस ने आरोपी के घर से चोरी के हीरे जवाहरात बरामद कर लिए हैं. इनकी बाजार में कीमत 7 करोड़ रुपये है. आरोपी ने बताया है कि उसने अपने मालिक की फैक्ट्री का ताला तोड़कर इस चोरी को अंजाम दिया था. पुलिस उस तक ना पहुंच सकें इसके लिए आरोपी ने चोरी किए गए हीरे जवाहरात को अपने गांव में एक गड्डा खोदकर उसमें छिपा दिया था. हालांकि, पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
Tags
Breaking News